फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP District President Mudaliar hits back at Congress in sand smuggling in Bijapur

बीजापुर में रेत पर रार: भाजपा जिलाध्यक्ष मुदलियार का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- विधायक का आरोप निराधार

Tue, 03 Dec 2024 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 09:56 PM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन विधायक ने बीते पांच साल रेत माफिया को संरक्षण और पोषण करने का कार्य किया है, आज किस नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं, समझ से परे है।

विज्ञापन
BJP District President Mudaliar hits back at Congress in sand smuggling in Bijapur
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में इन दिनों रेत के अवैध भंडारण व परिवहन को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस ने जहां रेत से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष को निशाने पर लिया था। वहीं अब भाजपा ने भी कांग्रेस व बीजापुर विधायक के आरोप को निराधार बताते हुए कांग्रेस शासन में विधायक के संरक्षण में रेत माफियाओं का शोषण करने का आरोप लगाया हैं। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने अपने जारी बयान में विधायक के आरोपों का खंडन करते हुए उसे निराधार बताया और कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे रेत माफिया का पोषण विधायक के संरक्षण में हुआ है। बीते दिनों बीजापुर विधायक ने तारलागुड़ा से रेत तस्करी होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री गागड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के तस्करी में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने आगे कहा है कि इन विधायक ने बीते पांच साल रेत माफिया को संरक्षण और पोषण करने का कार्य किया है, आज किस नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं, समझ से परे है। यह किसी से नही छुपा है कि रेत का भंडारण और तस्करी कांग्रेस के शासनकाल में धड़ल्ले से हुई है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए यहां के गरीब आदिवासी कितना तरसे हैं और विधायक उस समय अनजान बने फिर रहे थे। विधायक और कांग्रेस के नेता पांच साल रेत माफिया को संरक्षण देने का काम किया है। इस तरह का खेल भाजपा के सरकार में नही चलता है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन वाली विष्णुदेव साय की सरकार है। जहां अवैध तस्करी के लिये कोई स्थान नही है न ही संरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed