फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur : Two Cobra commando injured in the encounter

Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कोबरा कमांडो के दो जवान घायल

Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
सार

घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के भी घायल होने का पुलिस ने दावा  किया है। 

विज्ञापन
Bijapur : Two Cobra commando injured in the encounter
कोबरा कमांडो... - फोटो : Social media

विस्तार

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में रविवार की रात सुरक्षाबल के जवानों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के भी घायल होने का दावा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने आईईडी प्लांट कर रखा है। जिसके बाद पुसनार कैम्प से डीआरजी व कोबरा जवानों की संयुक्त टीम को तलाशी अभियान पर रवाना किया गया। इस दौरान रात करीब आठ बजे पुसनार व हिरोली के बीच माओवादियों और जवानों में मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में कोबरा बटालियन 202 के दो जवान कॉन्स्टेबल नकुल और कॉन्स्टेबल मोहम्मद शाहीद घायल हो गए। उनके हाथ और पैर में चोटों लगी हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में दो से तीन माओवादी भी घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके की तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed