{"_id":"646a657090d37c487a0c76d9","slug":"bijapur-two-cobra-commando-injured-in-the-encounter-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कोबरा कमांडो के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कोबरा कमांडो के दो जवान घायल
Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
सार
घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के भी घायल होने का पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन
कोबरा कमांडो...
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में रविवार की रात सुरक्षाबल के जवानों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के भी घायल होने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने आईईडी प्लांट कर रखा है। जिसके बाद पुसनार कैम्प से डीआरजी व कोबरा जवानों की संयुक्त टीम को तलाशी अभियान पर रवाना किया गया। इस दौरान रात करीब आठ बजे पुसनार व हिरोली के बीच माओवादियों और जवानों में मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में कोबरा बटालियन 202 के दो जवान कॉन्स्टेबल नकुल और कॉन्स्टेबल मोहम्मद शाहीद घायल हो गए। उनके हाथ और पैर में चोटों लगी हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में दो से तीन माओवादी भी घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके की तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन