फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Police arrested Naxalite involved in murder and camp attack

Bijapur: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या और कैंप पर हमला करने की घटना में शामिल नक्सली हुआ गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 08:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या और कैंप पर हमला करने के आरोप में एक जन मिलिशिया सदस्य गट्टापल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Bijapur Police arrested Naxalite involved in murder and camp attack
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के रानीबोदली कैंप पर हमला और ग्रामीण की हत्या में शामिल एक जन मिलिशिया सदस्य गट्टापल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को कुटरू थाना से सुरक्षाबल के जवानों की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर गट्टापल्ली की तरफ निकली हुई थी। इस दौरान जवानों ने गट्टापल्ली से एक जनमिलिशिया सदस्य मिच्चा लखमू पिता इरिया उम्र 37 निवासी गट्टापल्ली को पकड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लखमू 15 मार्च 2007 को कुटरू क्षेत्र के रानीबोदली कैम्प में हमला की घटना और 7 दिसम्बर 2009 को टूंगेली निवासी माड़वी दुलगो की हत्या की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ कुटरू थाना में दो स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed