{"_id":"667cfb1012241e70030c65c8","slug":"bijapur-news-caf-jawan-shoots-himself-in-bijapur-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 27 Jun 2024 11:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:10 AM IST
सार
रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी हुए जवान को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी हुए जवान को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान मनोज दिनकर ने सुबह पांच बजे के करीब अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की। सुबह कैंप के अंदर चली गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। अन्य जवानों ने जब देखा कि जवान मनोज ने खुद को गोली मार ली तो अन्य जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया हैं। घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना का कारण सामने नहीं आ सका था।
विज्ञापन