फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Encounter Naxalite Kanna killed carrying a bounty of 10 lakh rs in National Park

नक्सलियों का स्नाइपर ढेर: बीजापुर के नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना

Mon, 07 Jul 2025 11:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना मारा गया है। 

विज्ञापन
Bijapur Encounter Naxalite Kanna killed carrying a bounty of 10 lakh rs in National Park
मुठभेड़ में नक्सली ढेर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई। मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली को ढेर किया गया। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।
विज्ञापन


साल 2025 में हुई नक्सली मुठभेड़

  • 5 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर।
  • 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे। 
  • 16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।
  • 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था। 
  • 9 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर।
  • 20 मार्च को बीजापुर में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26 और कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। इस तरह 20 मार्च को कुल 30 नक्सली मारे गये।
  • 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये थे। इसमें इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया था।  
  • 29 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा के केरलापाल इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। इनमें 40 साल वर्षीय 25 लाख रुपये का एसजेडसी मेंबर इनामी नक्सली जगदीश उर्फ बुधरा भी मारा गया। वह झीरम हत्याकांड में भी शामिल था। वह नक्सलियों के दरभा डिवीज़न कमेटी का इंचार्ज था।  

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे नवदंपती, पीछे से काल बन आया ट्रक; दो माह पहले लिए थे सात फेरे


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed