{"_id":"679a3b56cae508d2410ee33d","slug":"bear-attacks-villager-in-the-forest-man-seriously-injured-referred-to-district-hospital-in-bijapur-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: जंगल में भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, शख्स गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: जंगल में भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, शख्स गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Wed, 29 Jan 2025 08:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:00 PM IST
सार
बीजापुर में चेरामन्गी के जंगल में भालू ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया लिया। भालू ने ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मीहालत में उसे आवापल्ली अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विस्तार
बीजापुर में चेरामन्गी के जंगल में भालू ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया लिया। भालू ने ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मीहालत में उसे आवापल्ली अस्पताल लाया गया है। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उसूर ब्लाक के वन परिक्षेत्र आवापल्ली के अंतर्गत आने वाले ग्राम चेरामन्गी के जंगल में करीब 4 बजे के दौरान ग्रामीण मारू ककेम पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण ककेम गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें वहां से आवापल्ली अस्पताल लाया गया है। यहां घायल का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों से खबर के मुताबिक ग्रामीण मारू ककेम की हालत नाजुक बताई गई है। इधर आवापल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम भगत ने बताया कि वन विभाग द्वारा हिंसक वन्यजीवों के द्वारा जनहानि होने पर मुआवजा का प्रावधान किया गया है। जिसमें हिंसक वन्यजीवों से घायल को 59 हजार, अपंग को 2 लाख व मृतक को 6 लाख रुपये का मुआवजा वन विभाग द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन