Bijapur: हर्षोल्लास साथ मनाई गई बकरीद, नमाज अदा कर मांगी आपसी सौहार्द के लिए दुआ, गले मिलकर दी मुबाकरबाद
बीजापुर में बकरीद खुशनुमा माहौल में मनाई गई। ईदगाह में सुबह बकरीद की विशेष नमाज जामा मस्जिद के खतिबो इमाम मो. नावेद आलम ने अदा कराई।
विस्तार
बीजापुर में बकरीद खुशनुमा माहौल में मनाई गई। ईदगाह में सुबह बकरीद की विशेष नमाज जामा मस्जिद के खतिबो इमाम मो. नावेद आलम ने अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़कर देश व प्रदेश की तरक्की के साथ अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। बकरीद की नमाज के लिए बीजापुर के अलावा बासागुड़ा, मोदकपाल , नेमेड़,दुगोली,कुटरू, फरसेगढ से समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की।
नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद दी। नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहुमों के हक में फातिमा पढ कर दुआए मांगी। इसके बाद साहिबे निसाबों ने अपने अपने घरों में कुर्बानी रस्म अदा कराई। बकरीद के मौके पर अन्य समाज के अलावा दोस्त और रिश्तेदारों ने मुबारकबाद दी।