फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Allegation of an offensive post against Rahul Gandhi; Congress submits a formal complaint at the police statio

राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल: कांग्रेस पहुंची थाने, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

Wed, 30 Sep 2026 07:34 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:34 PM IST
सार

बीजापुर में कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ता सचिन सिंह पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Allegation of an offensive post against Rahul Gandhi; Congress submits a formal complaint at the police statio
एफआईआर कराने थाना पहुंचे कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ता सचिन सिंह, निवासी भैरमगढ़, पर सोशल मीडिया पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबंध में कथित तौर पर अशोभनीय और आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पर की गई कथित पोस्ट की जांच कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि पोस्ट की भाषा आपत्तिजनक है और इससे राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आवेदन मिलने के तीन दिनों के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के मामलों में तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आवेदन लेकर शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पोस्ट की प्रकृति क्या थी और मामले में आगे किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जानी है। फिलहाल मामले में किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed