{"_id":"657d2ab0aa4b28d1e80d9555","slug":"after-encounter-in-bijapur-soldiers-destroyed-naxalite-camp-2023-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Naxal Attack In CG: बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Attack In CG: बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Sat, 16 Dec 2023 10:14 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:14 AM IST
सार
Bijapur Naxal Attack Today : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच कोरमा के जंगल में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
बीजापुर में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच कोरमा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं मौके से विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम, गंगालूर एसओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पुनेम और 15 से 20 अन्य सशस्त्र नक्सलियों के कोरमा मुनगा के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व कोबरा 202, 210 की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी।
विज्ञापन
Chhattisgarh | A Naxalite camp busted after an exchange of fire in the forests of Pedda Karma in Bijapur district. A huge quantity of explosive materials, medicines, Maoist literature, uniforms and other material were recovered from the camp. Search is going on in the surrounding…
विज्ञापन विज्ञापन— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 16, 2023
इसी बीच शनिवार की सुबह सात बजे के करीब कोरमा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चले मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने कोरमा के जंगल में बने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया।
वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार, प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। बताया गया है कि इलाके में गस्त जारी हैं।