Bijapur: आठ महीने बाद आरक्षक के अपहरण और हत्या में शामिल मिलिशिया सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, न्यायालय में पेश
बीजापुर जिलाबल और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने आरक्षक के अपहरण व हत्या में शामिल एक जनमिलिशिया सदस्य को कोतरापाल से गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिलाबल और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने आरक्षक के अपहरण व हत्या में शामिल एक जनमिलिशिया सदस्य को कोतरापाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को जांगला थाना और सीआरपीएफ 199/ई कर्रेंमरका की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी। अभियान के दौरान जांगला थाना क्षेत्र के कोतरापाल से आरक्षक सोमडू पोयाम के अपहरण व हत्या में शामिल जनमिलिशिया सदस्य तुलसी पोडियामी उर्फ मंगो पिता गड़िया उम्र 35 निवासी लखापाल पारा कोतरापाल को आठ माह बाद गिरफ्तार किया गया हैं।
ज्ञात हो कि पकड़ा गया नक्सली 28 जनवरी 2023 को मतागुड़ीपारा कोतरापाल में आरक्षक सोमडु पोयाम का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। उसके विरुद्ध जांगला थाना में स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया हैं।