फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   After eight months, militia member involved in constable's murder arrested

Bijapur: आठ महीने बाद आरक्षक के अपहरण और हत्या में शामिल मिलिशिया सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, न्यायालय में पेश

Sun, 01 Oct 2023 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Oct 2023 07:40 PM IST
सार

बीजापुर जिलाबल और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने आरक्षक के अपहरण व हत्या में शामिल एक जनमिलिशिया सदस्य को कोतरापाल से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
After eight months, militia member involved in constable's murder arrested
मिलिशिया सदस्य गिरप्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिलाबल और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने आरक्षक के अपहरण व हत्या में शामिल एक जनमिलिशिया सदस्य को कोतरापाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को जांगला थाना और सीआरपीएफ 199/ई कर्रेंमरका की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी। अभियान के दौरान जांगला थाना क्षेत्र के कोतरापाल से आरक्षक सोमडू पोयाम के अपहरण व हत्या में शामिल जनमिलिशिया सदस्य तुलसी पोडियामी उर्फ मंगो पिता गड़िया उम्र 35 निवासी लखापाल पारा कोतरापाल को आठ माह बाद गिरफ्तार किया गया हैं। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि पकड़ा गया नक्सली 28 जनवरी 2023 को मतागुड़ीपारा कोतरापाल में आरक्षक सोमडु पोयाम का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। उसके विरुद्ध जांगला थाना में  स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed