फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Accused of murder with stone arrested mutual dispute became the reason for death Jangla police solved the case

बीजापुर: पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आपसी विवाद बना मौत की वजह, जांगला पुलिस ने सुलझाया मामला

Sun, 07 Sep 2025 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Sep 2025 07:55 PM IST
सार

बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused of murder with stone arrested mutual dispute became the reason for death Jangla police solved the case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या आपसी विवाद के चलते की गई थी, जिसमें आरोपी ने पत्थर से वार कर युवक की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेश उज्जी निवासी ग्राम गोंगला थाना गंगालूर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना दिनांक 26 अगस्त 2025 को सामने आई। जब पोटेनार के पास पहाड़ी मार्ग पर एक शव मिलने की सूचना थाना जांगला को प्राप्त हुई। शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर ही यह स्पष्ट हो गया था कि युवक की हत्या ठोस वस्तु से सिर और चेहरे पर गंभीर वार कर की गई है। थाना जांगला द्वारा तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि घटना दिनांक से कुछ दिन पूर्व, 23 अगस्त को मृतक सुरेश उज्जी और ग्राम पोटेनार निवासी बामन सोढ़ी पिता  के बीच खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था। यही विवाद बाद में रंजिश में बदल गया और आरोपी बामन सोढ़ी पिता स्व. कोंदा सोढ़ी उम्र 24 निवासी पोटेनार थाना जांगला ने सुरेश उज्जी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई बारीकी से पूछताछ में आरोपी बामन सोढ़ी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर  न्यायालय में पेश किया गया। जांगला पुलिस की तत्परता से मामले का शीघ्र खुलासा हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed