फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   ACB and EOW raid in Sukma and Bijapur

Chhattisgarh: सुकमा-बीजापुर में ACB और EOW की छापेमारी; DFO, सहायक आयुक्त समेत कई कारोबारियों के यहां कार्रवाई

Sun, 09 Mar 2025 10:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Mar 2025 10:40 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छापेमारी की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
ACB and EOW raid in Sukma and Bijapur
सुकमा और बीजापुर में ACB और EOW की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छापेमारी की जानकारी मिली है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि बीजापुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह के घर पर ACB की टीम ने जगदलपुर स्थित तीन ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन


वहीं,  सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित मकान में भी ACB की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा उनके दो रिश्तेदार के घर बैलाबाजार और धरमपुरा के एक और मकान में भी ACB की टीम पहुंची।
विज्ञापन


उधर, सुकमा जिले के कई ठिकानों में भी ACB और EOW ने छापेमारी की है। सुकमा के डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में ACB की टीम की छापेमारी चल रही है। सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में कई ठिकानों में पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed