फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   38th Sub-Junior National Softball Championship held in Bijapur

Softball Championship: CG की बालक-बालिका टीमों ने लहराया परचम, लड़कियों ने जीता गोल्ड तो लड़कों ने कांस्य पदक

Mon, 12 Jan 2026 06:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 06:21 PM IST
सार

बीजापुर में 38वीं सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि बालक टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
38th Sub-Junior National Softball Championship held in Bijapur
सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2026 की 38वीं सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। हरियाणा के झज्जर में 09 से 12 जनवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं बालक टीम ने भी कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विज्ञापन


बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। हिमाचल को 10-0, जम्मू-कश्मीर को 9-0 से हराकर टीम ने जोरदार शुरुआत की। मेजबान हरियाणा से एक कड़े मुकाबले में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले वर्ष की रजत पदक विजेता आंध्रप्रदेश को 13-3 से हराकर टीम ने शानदार वापसी की। केरल को 1-0, मध्य प्रदेश को 3-0 और राजस्थान को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एक बार फिर हरियाणा से मुकाबला हुआ। 
विज्ञापन


पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले इनिंग में हरियाणा को शून्य पर आउट करने के बाद एक रन बनाया। दूसरी इनिंग में हरियाणा ने बराबरी की, लेकिन छत्तीसगढ़ ने फिर दो रन जोड़कर बढ़त बना ली। पांचवें इनिंग के अंत तक छत्तीसगढ़ ने यह रोमांचक मैच 9-3 से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत में बीजापुर की शिल्पा की आक्रामक बल्लेबाजी और अनुराधा की बेहतरीन पिचिंग का अहम योगदान रहा। बालिका वर्ग में यह पहला स्वर्ण पदक है। टीम में बीजापुर की शिल्पा मरपल्ली, अनुराधा कोवासी, अस्मिता मरपल्ली, जशपुर की सपना खलखो सहित कई खिलाड़ी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन और कांस्य विजय
बालक वर्ग में भी छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। गोवा को 15-0 और गुजरात को 8-0 से हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया। सुपर लीग में मध्य प्रदेश को 5-0 और पंजाब को 12-0 से हराया। महाराष्ट्र के साथ हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले दो इनिंग में पिछड़ने के बाद छत्तीसगढ़ ने आखिरी इनिंग में दो रन बनाकर मैच 2-1 से जीत लिया। हालांकि, राजस्थान से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। 


छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दोनों अपने पूल की विजेता टीमें होने के कारण उन्हें एक और मौका मिला। टाईब्रेकर मैच में महाराष्ट्र ने 4-3 से जीत दर्ज की और छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग में जशपुर के राहुल एक्का, बीजापुर के लक्ष्य निषाद, कबीरधाम के शुभम सेन सहित कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य का दल 14 जनवरी को रायपुर लौटेगा। इस उपलब्धि पर कलेक्टर संबित मिश्रा और खेल विभाग के प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed