{"_id":"679a24d22cdcf2e0d303e3f2","slug":"38-candidates-including-bjp-and-congress-filed-nomination-for-post-of-councilor-direct-contest-for-post-of-pr-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पार्षद पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित 38 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पार्षद पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित 38 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला
Wed, 29 Jan 2025 06:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:23 PM IST
सार
बीजापुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजापुर नगर पालिका के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित कुल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजापुर नगर पालिका के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित कुल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
इसी के तहत नामांकन के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक -1 शहीद बुधराम राणा नगर वार्ड से लक्ष्मण कड़ती, सदाशिव राना इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं अरविंद पुजारी भारतीय जनतमा पार्टी, वार्ड क्रमांक -2 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से वर्षा कुंजाम इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवंयशोदा पैंकरा भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-03 बीजा हल्बा नगर वार्ड से हितेश साहनी भारतीय जनता पार्टी एवं हरिन्धर मांझी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक -04 महात्मा गांधी वार्ड से बेनहूर रावतिया इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं हरिश बेलसरिया भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -05 डॉ. अंबेडकर वार्ड से शोसांती कुजूर एवं करूणा नाग इंडियन नेशनल कांग्रेस, राधा लकडा भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-06 इंदिरा गांधी वार्ड से स्मिता सत्येन्द्र पंथ इंडियन नेशनल कांग्रेस, संध्या हलदर एवं सुगन्ती चालकी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -07 शांति नगर वार्ड से सम्माराम हेमला इण्डियन नेशनल एवं मुन्ना ताती भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -08 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से संगीता नाग इण्डियन नेशनल कांग्रेस, बसन्ती लिंगम भारतीय जनता पार्टी, प्रेमलता सलाम आम आदमी पार्टी, वार्ड क्रमांक -09 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड से राजीव सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुनील साहू एवं भुवन सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -10 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से बबीता झाड़ी इंडियन नेशनल कांग्रेस, माहेश्वरी झाड़ी एवं धनलक्ष्मी झाड़ी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -11 स्व. मोहन लाल नेताजी वार्ड से कलाम खान इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं संजय कुमार रिवानी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -12 सुभाष चन्द्र वार्ड से पुरुषोत्तम सल्लूर इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं विक्रम कुमार दुधी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -13 प्रवीर चन्द्र वार्ड से प्रवीण कुमार डोंगरे इंडियन नेशनल कांग्रेस, मुकेश राठी भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक -14 चिकट राज नगर वार्ड से महेश बेलसरिया इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं सत्यवती परतागिरी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -15 शहीद नारायण नगर वार्ड से अखलेश नाग इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं पुरुषोत्तम भंडारी भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए सुनीता जितेन्द्र हेमला इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं गीता सोम पुजारी भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन