{"_id":"6801316fd80fa4bbd40896c3","slug":"3-naxalites-arrested-from-bijapur-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लाल आतंक' पर फिर चोट: बीजापुर में टिफिन बम के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लाल आतंक' पर फिर चोट: बीजापुर में टिफिन बम के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद
Thu, 17 Apr 2025 10:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विस्फोटक के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवापल्ली इलाके में बायगुड़ा के जंगल से जवानों ने तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। उनके कब्जे से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आवापल्ली थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर मुरदण्डा व बायगुड़ा की ओर निकली हुई थी।
विज्ञापन
जवानों की टीम ने अभियान के दौरान बायगुड़ा के जंगल से मिलिशिया सदस्य जोगा मड़कम पिता देवा मड़कम उम्र 40 निवासी बायगुड़ा, मिलिशिया सदस्य महेश बारसे पिता भीमा बारसे उम्र 28 निवासी कोमटगुड़ा व मिलिशिया सदस्य हेमला हड़मा पिता देवा हेमला उम्र 28 निवासी बायगुड़ा को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, वायरलेस सेट मय चार्जर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और नक्सल पाम्पलेट आदि बरामद किया गया। नक्सलियों के खिलाफ आवापल्ली थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन