फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   2 CRPF jawans injured in IED blast case in Bijapur

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, चपेट में आकर CRPF के तीन जवान घायल; रायपुर रेफर

Mon, 05 Jun 2023 12:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 12:24 PM IST
सार

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट मामले में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
2 CRPF jawans injured in IED blast case in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बीजापुर में सोमवार सुबह किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। तीनों जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। वारदात गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि, पुसनार से सीआरपीएफ 222वीं और 85वीं बटालियन के जवान सोमवार सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। जवान गंगालूर की तरफ आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 10.30 बजे टेकामेटा पहाड़ी के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर 222वीं बटालियन का जवान विशाल, 85वीं बटालियन के जवान रिफान साहू और अमित कुमार घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायल जवानों में विशाल के हाथ-पैर और अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं रिफान साहू के गले में और अंदरूनी चोटें लगी हैं। जबकि 85वीं बटालियन के अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। ब्लास्ट के चलते उनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा सीने में और अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। तीनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed