फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   13 year old student hanged himself by making a noose with towel in Bijapur

Bijapur: 13 साल के छात्र ने टॉवेल से फंदा बनाकर लगाई फांसी, घटना से परिजनों का बुरा हाल, पसरा मातम

Tue, 27 Feb 2024 04:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 04:01 PM IST
सार

बीजापुर के उसूर ब्लॉक के चेरामंगी प्री मेट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत छात्र ने हॉस्टल के रुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। 

विज्ञापन
13 year old student hanged himself by making a noose with towel in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बीजापुर के उसूर ब्लॉक के चेरामंगी प्री मेट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत छात्र ने हॉस्टल के रुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उसूर ब्लॉक के चेरामंगी में प्री मेट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत सातवीं क्लास के छात्र जेवियर कुजूर उम्र 13 साल ने हॉस्टल के रुम में टॉवेल से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि छात्र दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। मंडल संयोजक रामप्रसाद सारके ने बताया कि हॉस्टल अधीक्षक ने सोमवार को नुकनपाल में रहने वाले मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी थी कि छात्र दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। परिजन सोमवार को उसे लेने आये थे। लेकिन छात्र हॉस्टल से भाग गया था।
विज्ञापन


परिजनों के जाने के बाद शाम को फिर वह हॉस्टल आ गया। रात में खाना खाकर सोया। मंडल संयोजक ने आगे बताया कि मंगलवार की सुबह छात्र नास्ता करके स्कूल जाने के लिए निकला। तब तक अधीक्षक भी हॉस्टल में रहा। इसके बाद छात्र कुजूर वापस हॉस्टल आया और रुम में टॉवेल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंडल संयोजक के मुताबिक 11.30 बजे के करीब की यह घटना हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट आवापल्ली थाना में दर्ज कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीसी ने किया जांच दल का गठन
बीजापुर में उसूर ब्लॉक के आवापल्ली के चेरामंगी स्थित प्री मेट्रिक छात्रावास में सातवीं क्लास में अध्ययनरत छात्र जेवियर कुजूर द्वारा हॉस्टल के रुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम के नेतृत्व में पांच सदस्य जांच दल का गठन किया हैं। जिसमें शंकर कुड़ियम के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता तेलम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीनिवास बिराबोईना व विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम को जांच का सदस्य बनाया गया हैं। पीसीसी ने जांच दल के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव के छात्रावास का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों व छात्रावास के कर्मचारियों से भेंट चर्चा कर जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करें।

आग लगने से किराना सामान जलकर राख 

बीजापुर जिले के थाना नैमेड क्षेत्र के ग्राम दोगोली मे देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक संतोष पोंदी ने बताया कि रात करीब 11 बजे के आसपास दुकान से धुआं निकलने लगा। इस पर वहां जाकर देखा तो दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया था।    दुकान में खाने पीने के सामान के अलावा फ्रिज भी था जो पूरी तरह से जल गया है। 



दुकान में आग कैसे लगी या किसी ने लगाया यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट से भी आग लगी हो। घटना के बाद मंगलवार की सुबह नैमेड थाना में दुकान मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जांच के बाद ही आग लगने की घटना का खुलासा हो सकेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed