फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   10 kg command IED recovered in bijapur

Bijapur: माओवादियों की साजिश नाकाम, 10 किलो का कमांड आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट, देखें वीडियो

Thu, 20 Nov 2025 06:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Nov 2025 06:24 PM IST
सार

टीम संयुक्त रूप से उसपरी क्षेत्र में नियमित गश्त-सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान मार्ग पर संदिग्ध रूप से इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को सघन रूप से खंगाला।

विज्ञापन
10 kg command IED recovered in bijapur
आईईडी को किया गया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों ने एक फिर माओवादियों की साजिश नाकाम कर दी है। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के चिहका उसपरी मार्ग पर गश्त एवं सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम का शक्तिशाली कमांड आईईडी बरामद कर मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


थाना भैरमगढ़ एवं बीजापुर बीडीएस टीम संयुक्त रूप से उसपरी क्षेत्र में नियमित गश्त-सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान मार्ग पर संदिग्ध रूप से इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को सघन रूप से खंगाला। खोजबीन के दौरान पाया कि एक स्टील टिफिन में आईईडी छिपाया गया, जोकि लगभग 10 किलो का था, जिसे सुरक्षा बलों की बीडीएस टीम ने पूरी सावधानी के साथ मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते विस्फोटक के पकड़े जाने से एक बड़ी घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed