{"_id":"66856739e6d1acfcc30d4a34","slug":"bijapur-collector-anurag-pandey-visited-gangalur-area-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया 'क, ख, ग', स्कूल भवन निर्माण में गड़बड़ी पर सरपंच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया 'क, ख, ग', स्कूल भवन निर्माण में गड़बड़ी पर सरपंच को नोटिस
Wed, 03 Jul 2024 08:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 03 Jul 2024 08:29 PM IST
सार
बीजापुर जिले में कलेक्टर अनुराग पांडेय ने गंगालूर इलाके का दौरा किया। इस दौरान प्राथमिक शाला नयापारा पदेड़ा का औचक निरीक्षण किया। यहां बच्चों के कक्ष में जाकर कलेक्टर ने खेल-खेल में 'क, ख, ग' का पाठ पढ़ाया और विषय वस्तु की जानकारी ली।
विज्ञापन
कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया 'क, ख, ग'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मुहीम में जुटे कलेक्टर अनुराग पांडेय ने बुधवार को गंगालूर इलाके का दौरा किया। इस दौरान प्राथमिक शाला नयापारा पदेड़ा का औचक निरीक्षण किया। संस्था में पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति देखी और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्कूल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत भोजन मीनू, टाइम टेबल, साफ-सफाई और कक्षों को व्यवस्थित रखने पर शिक्षक संजय साहू, शिक्षिका सुमित्रा मोलचेतला को बधाई दी और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यहां बच्चों के कक्ष में जाकर कलेक्टर ने खेल-खेल में 'क, ख, ग' का पाठ पढ़ाया और विषय वस्तु की जानकारी ली। बच्चों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर स्थानीय बोली में 'मोडील कुड़ील कुसूर मोर मामा' गीत सुनाया, जिसे सुनकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त कर नियमित पढ़ाई के लिए हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
मध्यान्ह भोजन में मीनू के अनुसार भोजन नहीं परोसने पर समूह के राशि में कटौती के कलेक्टर ने निर्देश दिये। यहां स्कूल भवन निर्माण में गुणवत्ता नहीं पाये जाने पर सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम जागेश्वर कौशल और डीएमसी एमवी राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन