{"_id":"642fee29c4f69da52e0b6793","slug":"big-success-for-chhattisgarh-police-two-smugglers-arrested-with-110-kg-ganja-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 110 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 110 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Fri, 07 Apr 2023 03:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:49 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दो तस्करों से 110 किलो गांजा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारंगढ़ जिले के डोंगरीपाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस ओडिशा बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान थाना डोंगरीपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो शख्स एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए तस्करों की पहचान अजय कुमार सिंह और आनिध्य चंसोरिया के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त वाहन की जांच में 110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है।
विज्ञापन