{"_id":"5fb2defb8ebc3e9b987d8637","slug":"bhupesh-baghel-gave-suggestions-to-amit-shah-regarding-elimination-of-naxalism-sought-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलवाद के खात्मे को लेकर भूपेश बघेल ने दिए अमित शाह को सुझाव, मांगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलवाद के खात्मे को लेकर भूपेश बघेल ने दिए अमित शाह को सुझाव, मांगी सहायता
Tue, 17 Nov 2020 01:50 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की सलाह दी है, ताकि युवा नक्सली समूहों में शामिल न हों। अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि बघेल ने पत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों, खासतौर पर बस्तर के विकास के लिए पांच सुझाव दिए हैं और केंद्र से सहयोग की मांग की है। बघेल दिल्ली में हैं और मंगलवार को उनका केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
बघेल, मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। शाह को लिखे पत्र में बघेल ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किये जाने की आवश्यकता है ताकि बेरोजगार लोग नक्सली गुटों में शामिल न हों।
विज्ञापन
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि बघेल ने शाह को पत्र लिखकर बस्तर अंचल में नक्सलवाद की समस्या को जड़ से समाप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।