फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhilai Congress MLA Devendra Yadav has been sent to Raipur Central Jail in the Balodabazar violence case

कांग्रेस विधायक को जेल: भूपेश बोले- हमारे नेताओं को फंसाने की साजिश,CM ने कहा- देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं है

Sun, 18 Aug 2024 02:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Aug 2024 02:02 PM IST
सार

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को रायपुर के सेंट्रल जेल भेजा गया है। मामले में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है।

विज्ञापन
Bhilai Congress MLA Devendra Yadav has been sent to Raipur Central Jail in the Balodabazar violence case
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधायक की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को रायपुर के सेंट्रल जेल भेजा गया है। मामले में गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव को तीन दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार की शाम को विधायक के निवास से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद रायपुर के सेंट्रल जेल में भेजा गया है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। पुलिस ने सोच-समझ के कार्रवाई की है। विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है।
विज्ञापन


जेल के बाहर समर्थकों ने जमकर कि नारेबाजी
विधायक को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। इस दौरान उसके समर्थकों की भारी भीड़ केंद्रीय जेल परिसर के बाहर जमा हो गई। विधायक देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस के साथ भीड़ गए, बहस हुई, जिसके वजह से पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा। वहीं विधायक ने संविधान की किताब दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लड़ेंगे और जीतेंगे- विधायक देवेंद्र यादव
बात दें कि इससे पहले भिलाई में गिरफ्तारी के दौरान भी विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस से बहस हुई। गिरफ्तारी से पहले विधायक देवेंद्र यादव कार के ऊपर चढ़ गए। सीना ठोककर कहते हुए नजर आये कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक हाथ में सतनाम का झंडा लहराया, तो दूसरी हाथ में संविधान की किताब दिखाई। 


जानें क्या है पूरा मामला
बीते दस जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आग लग गई और  कलेक्टर और एसपी कार्यालय में रखे कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। इतना ही नहीं दो पहिया- चार पहिया वाहनों को भी आग के हवाले किया गया था। सतनामी समाज के इस प्रदर्शन में भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। भाजपा सरकार ने विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दो-तीन बार नोटिस जारी होने के बाद पुलिस ने सीधा विधायक के भिलाई स्थित निवास पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed