फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara death case: Vishwa Hindu Parishad closed Chhattisgarh Today

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बिरनपुर में आगजनी और ब्लास्ट: प्रदर्शनकारियों ने जलाया मकान, बाल-बाल बचे IG

Mon, 10 Apr 2023 03:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 03:51 PM IST
सार

विश्व हिन्दू परिषद के छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ बंद को दौरान बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में हालात बेकाबू हैं। सांप्रदायिक हिंसा में युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है।

विज्ञापन
Bemetara death case: Vishwa Hindu Parishad closed Chhattisgarh Today
प्रदर्शनकारियों ने मकान में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व हिन्दू परिषद के छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ बंद को दौरान बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में हालात बेकाबू हैं। सांप्रदायिक हिंसा में युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है। उपद्रवियों ने इस दौरान एक मकान में आग लगा दी। भीषण आगजनी से चारों तरफ हड़कंप मच गया। घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर फट गया और  जोरदार ब्लास्ट हुआ। 

विज्ञापन

इससे आस-पांस का इलाका दहल गया।

विज्ञापन





इस दौरान मौजूद आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बच गए। किसी तरह उन्होंने कमान संभाली और उपद्रवियों को खदेड़ा। आईजी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उपद्रवियों को भगाया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में फ़ायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह चक्काजाम किया जा रहा है। सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कराई जा रही है। बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया गया। रायपुर में दुकान, बाजार सब पूरी तरह से बंद है। लोगों ने स्वयं बंद का समर्थन किया है।  रायपुर चेंबर समेत व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। 

विश्व हिन्दू परिषद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेगा। परिषद ने बेमेतरा घटना की कड़ी निंदा की है। बंद में भाजपा भी शामिल है। 

विश्व हिंदू परिषद ने अपने कार्यालय में बीेते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मांतरण और विशेष समुदाय पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिरनपुर गांव में एक धर्म विशेष के 50 से ज्यादा लोगों ने जबरन साजिश के तहत स्कूली बच्चों के विवाद में हिंदू युवक की हत्या कर दी। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन पुलिस दिखावे के लिए केवल 7-8 लोगों पर कार्रवाई की है।




विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक वर्ग विशेष ने हिंदू सामज के लड़के पर हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से उदासीन है। एक धर्म विशेष वर्ग ने लाठी-डंडे और हथियारों से लैस होकर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। दंगा करने की नीयत से भीड़ के साथ हमला बोला गया। इस वजह से हिंदू युवा भुनेश्वर साहू समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं थाना प्रभारी बी,आर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं। हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में अवैध रोहंगिया मुसलमान और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर छत्तीसगढ़ को जेहाद का गढ़ बनाने का षड्यंत्र चल रहा है। छत्तीसगढ़ में विशेष समुदाय की ओर से लव जिहाद, लैंड जिहाद करके छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति को खतरे में डालने का प्रयास किया जा रहा है। इसका परिषद पूरी तरीके से विरोध करेगा।

भाजपा ने बंद का किया समर्थन
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान में बीजेपी शामिल हो रही है। गुप्ता ने कहा कि साजा विधानसभा में कुछ लोगों ने साहू नाम के एक व्यक्ति को घेर लिया और पत्थरों और लकड़ियों से मार डाला। उस क्षेत्र में लगातार लव जिहाद के आठ मामले हुए और साहू वहां लोगों को जागरूक कर रहा था कि लव जिहाद एक अपराध है।
 

बंद को चैम्बर का समर्थन 
बेमेतरा जिले में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आज बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद को चैम्बर ने भी अपना समर्थन दिया है।  बस्तर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। चेम्बर के महामंत्री विमल बोथरा ने बताया कि बेमेतरा जिले में हुई हिंसा से प्रदेश का सामाजिक सौह्रार्द्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है, हम सभी इस प्रकार की घटना का पूरी तरह से विरोध करते हैं।  बेमेतरा क्षेत्र के एक गांव में साम्रदायिक विवाद के बाद युवक की हत्या की घटना निंदनीय है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। इस हमले में जिस युवक की हत्या हुई,चैंबर आफ कामर्स उस परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करता है। 

करणी सेना ने बंद का किया समर्थन
करणी सेना छत्तीसगढ़ ने बंद का समर्थन किया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बिरनपुर में 22 वर्षीय हिन्दू युवक की जिहादियों की ओर से हत्या न सिर्फ़ धार्मिक कट्टरता का ज्वलंत प्रमाण है बल्कि हिन्दुओं की सुरक्षा पर कड़ा प्रश्रचिन्ह भी है। करणी सेना छत्तीसगढ़ परिवार इस दुष्कृत्य के विरोध में 10 अप्रैल 2023 को "छत्तीसगढ़ महाबंद" का आह्वान करती है। सभी युवा करणी सैनिक एवं सनातनी बंधु इस अन्यायपूर्ण हिंसा के विरुद्ध प्रदेश में आर्थिक महाबंद करने में सहयोगी करें।  



जगदलपुर: छत्तीसगढ़ बंद को चेंबर का समर्थन, व्यापारियों से बंद रखने की अपील
बेमेतरा जिला में हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् के छत्तीसगढ़ बंद को चेम्बर ने अपना समर्थन दिया है।  बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। चेम्बर के महामंत्री विमल बोथरा ने बताया कि बेमेतरा जिले में हुई हिंसा से प्रदेश का सामाजिक सौह्रार्द्र बुरी तरह प्रभावित हुई है, हम सभी इस प्रकार की घटना का पूरी तरह से विरोध करते हैं।  बेमेतरा क्षेत्र के एक गांव में साम्रदायिक विवाद के बाद युवक की हत्या की घटना निंदनीय है।



चेंबर ने कहा कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। इस हमले में जिस युवक की हत्या हुई,चैंबर आफ कामर्स उस परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करता है। साथ ही इस घटना में सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं, उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय राज्य हैं। ऐसे सांप्रदायिक दंगों से प्रदेश के शांत वातावरण को चोट पहुंचती है। इसलिए भविष्य में ऐसे घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिये। 



बेमेतरा हिंसा के विरोध में कांकेर रहा बंद 
कांकेर जिले में बेमेतरा हिंसा के विरोध में आज कांकेर बंद रहा। सुबह से ही हिन्दू संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता शहर में घूमते नजर आए। व्यापारियों ने भी बंद के आव्हान पर अपनी दुकानें सुबह से ही बंद रखी है। सुबह कुछ जगहों पर खुले ठेलों को भी संगठन के लोगो ने बंद कराया। बीजेपी और  हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है कि सरकार के राज में अराजकता का माहौल है। आये दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस पर सुध लेकर कार्रवाई की जरूरत है, ताकि इस तरह के हिंसा की घटनाओं की पुर्नरवृत्ति ना हो। 



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी बंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी बंद देखने को मिला। सुबह से व्यापारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया। 



कोरबा जिले में बंद का मिला-जुला असर 
कोरबा जिले में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह के समय सभी दुकान स्वफूर्त खुली नजर आई, जिसे प्रदर्शनकारी बंद कराते दिखे। हत्याकांड को लेकर भाजपा के साथ ही हिंदूवादी संगठन जमकर विरोध कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बंद को सफल बनाने भाजपा के साथ ही बजरंग दल,शिव सेना,विश्व हिंदू परिषद् के अलाव बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही स्कूल और पेट्रोल पंप को बंद कराते नजर आए।




महासमुंद जिले में मोटरसाइकिल रैली निकालक बंद कराया
महासमुंद जिले में आज शिव सैनिकों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी ने बंद का आह्वान किया । जिसका असर महासमुंद जिले में देखने को मिला है। महासमुंद जिला विरोध में पूरी तरह बंद है। व्यापारियों और चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बंद को अपना पूरा समर्थन दिया है। आज सुबह से ही मोटर सायकिल में रैली निकालकर पूरे शहर के व्यवसायिक संस्थान सहित स्कूलों को बंद करवा गया है। जिले से चलने वाले विभिन्न रूटों के बसों का संचालन भी बंद से प्रभावित है। इस बंद का असर शासकीय कार्यालयों में नहीं है, इसके अलावा आवश्यक सेवाएं अस्पताल, मेडिकल स्टोर भी खुले हुए है। बंद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है। जगह जगह पर पुलिस बल मुस्तैद है और टीआई व डीएसपी लेबल के अधिकारी घूम घूमकर पूरी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है।



 
बेमेतरा जिले में कलेक्टर, एसपी ने संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़ के साथ आज बेमेतरा जिला पूरी रह से बंद रहा। साजा मुख्यालय में एसपी आई कल्याण एलेसेला ने मोर्चा संभाला। तनाव की स्थिति को देखते हुए साजा मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है दुर्ग  IG आनंद छाबड़ा भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं हिंसा प्रभावित ग्राम बीरनपुर में शांति, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू किया है। कलेक्टर और एसपी ने बिरनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद आह्वान को ध्यान में रखते हुए साजा रेस्ट हाउस में रात्रि 9 बजे समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों की बैठक ली।




बीजापुर:  आवापल्ली को छोड़ बीजापुर, भैरमगढ़ व भोपालपटनम रहे बंद 
बीते दिनों बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् के बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद का असर बीजापुर जिले में भी देखने को मिला।यहां घटना के विरोध में आवापल्ली को छोड़ बीजापुर भोपालपटनम व भैरमगढ़ के सभी प्रतिष्ठान सुबह से दोपहर तक शांतिपूर्ण बंद रहे। इस बंद को व्यपारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया था।   बीजापुर व्यपारी संघ ने बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यपारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने बताया कि बेमेतरा जिले में हुई हिंसा के चलते विश्व हिंदू परिषद द्वारा बंद के लिए समर्थन मांगा गया था। व्यपारी संघ ने सुबह से दोपहर 1 बजे तक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का समर्थन दिया था।  नगर बंद के दौरान मेडिकल व अन्य जरूरी समानो को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानें बंद रहे।

सकल हिंदू समाज से किया आग्रह
हिंदू परिषद ने आग्रह किया है कि सकल हिंदू समाज संगठित होकर जिहादियों का विरोध करें। उनका आर्थिक बहिष्कार करें। परिषद छत्तीसगढ़ के करीब 20 हजार गांव, 33 जिलों में हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए कार्य करेगा। परिषद ने आरोप लगाए कि मामले में भूपेश सरकार और उनके मंत्री पूरी तरह से उदासीन हैं। कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को बंद कराने के लिए धार्मिक संगठनों, राजनीति संगठन और व्यापारिक संगठन से अनुरोध किया गया है। कल सभी दुकान, व्यवसाय जो भी खुले रहेंगे, उन्हें बंद कराया जाएगा। 

बंद का क्या होगा असर
  • बाजार, दुकान बंद होने से करोड़ों रुपए का कोरोबार प्रभावित होगा। 
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दोपहर साढ़े 12 बजे बेमेतरा जाएंगे। वहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
  • परीक्षाओं को को लेकर कुछ स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। वहीं स्कूल-कॉलेज को बंद नहीं कराया जाएगा। 
  • प्रदर्शनकारी दुकानों, कार्यालय, मॉल और बाजार को बंद करा रहे हैं।
  • दोपहर 2 से 4 बजे के बाद स्थिति बहाल हो सकती है। 
  • नेशलन हाईवे पर करीब 2 से तीन घंटे का चक्काजाम हो सकता है। 
  • बीजेपी रायपुर-बेमेतरा समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रणनीति बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed