{"_id":"67640325d84ec4d370039a56","slug":"bastar-district-youth-congress-officials-and-workers-demonstrated-against-the-bjp-government-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बस्तर जिला युवा कांग्रेस का आरोप, सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया अपराध का गढ़, भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बस्तर जिला युवा कांग्रेस का आरोप, सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया अपराध का गढ़, भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा
Thu, 19 Dec 2024 05:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:42 PM IST
सार
बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजीव भवन से लेकर कलेक्टर दफ्तर तक पैदल मार्च निकाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। राज्यपाल के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बस्तर जिला युवा कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर राजीव भवन से लेकर कलेक्टर दफ्तर तक पैदल मार्च निकाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। राज्यपाल के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल के विफल कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता बदहाल है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने कहा, 'महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं, जिसकी गिनती नहीं है। 33,000 शिक्षकों की भर्ती में अब तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की पहल नहीं हुई। प्रदेश के सभी बड़े व छोटे औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की जगह बाहरी लोगों को नौकरी देना राज्य सरकार बंद करे। प्रदेश में लगातार बढ़ते आपराधिक गतिविधियां और नशे के व्यापार में इजाफा होता जा रहा है। धान का उचित समर्थन मूल्य की वादाखिलाफी और खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी से किसान अत्यधिक परेशान हैं। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में लगातार यातायात की अव्यवस्थाओं से बड़े हादसे हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, विनिवेशीकरण के नाम पर नगरनार प्लांट का निजीकरण यह सरकार कर रही है।
विज्ञापन
शराबबंदी की ढोलक पीटने वाली सरकार आज युवाओं का भविष्य बर्बाद करने शराब की घर पहुंच सेवा उपलब्ध करवा रही है, जो कि तत्काल बंद होनी चाहिए। इसको लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव कर इन मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही सीएम हाउस घेराव की चेतावनी भी दी गई है। युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी/जिला कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने बताया छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बस्तर समेत पूरे प्रदेश को अपराध की ओर झोंक दिया है। भाजपा की सांय सरकार महज एत साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही कार्य किया है न कि रोकने का।
विज्ञापन
मंहगाई बढ़ती जा रही है। सरकार ने एक साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं और साय सरकार बयान देने तक ही सीमित है। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है। रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 18 लाख आवास देने का वादा था। एक साल में एक भी नया मकान नहीं दे पाए। सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अपने वादों के अनुरूप किसानों को एकमुश्त पैसा 3100 रुपये व केंद सरकार द्वारा जारी 117 रुपये सहित 3217 रुपये देना छोड़ उनके साथ छल करने का कुत्सित कार्य इस भाजपा की सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त तक इस सरकार ने खा ली। किसानों से मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दी। विष्णु की सुशासन वाली भाजपा सरकार ने लगातार सिर्फ हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग, नशीले पदार्थ का व्यापार, अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा सहित जघन्य अपराध प्रदेश की जनता को उपहार में दिया है।