{"_id":"623209a4023e290ba121a28d","slug":"bank-fraud-case-ed-carries-out-raids-at-multiple-premises-of-main-accused-subhash-sharma-and-others-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी मामला: छत्तीसगढ़ में कई परिसरों पर छापेमारी, ईडी ने दिया कार्रवाई को अंजाम, 10 लाख की नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक धोखाधड़ी मामला: छत्तीसगढ़ में कई परिसरों पर छापेमारी, ईडी ने दिया कार्रवाई को अंजाम, 10 लाख की नकदी जब्त
Wed, 16 Mar 2022 09:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:30 PM IST
सार
ईडी ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लेन-देन की जानकारियां, पावर ऑफ अटॉर्नी और 10 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : File
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने एक कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संबंध में छत्तीसगढ़ में कई परिसरों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने बताया कि ये छापेमारी 14 मार्च को रायपुर, पाटन और दल्ली राझरा में मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा, उसके परिजनों व अन्य लोगों के नौ परिसरों पर हुई थी।
विज्ञापन
ईडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, लेन-देन की जानकारियां, विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम संपत्ति के कागजात जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही ईडी अधिकारियों ने पावर ऑफ अटॉर्नी और 10 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की।
विज्ञापन
सुभा। शर्मा को एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। ईडी ने शर्मा और अन्य के खिलाफ अपनी कंपनियों के जरिए विभिन्न बैंकों से फर्जी तरीके से लोन लेने के लिए यह मामला छत्तीसगढ़ पुलिस और सीबीआई की ओर से दर्ज कई एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया था।
विज्ञापन