{"_id":"6411c98f42325ce9480b6b85","slug":"bamleshwari-mandir-sanctum-sanctorum-decorated-with-gold-on-chaitra-navratri-in-chhattisgarh-rajnandgaon-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र: सोने से सजाया गया मां बम्लेश्वरी मंदिर का गर्भगृह; राजस्थान के कारीगरों ने उन पर उकेरी कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र: सोने से सजाया गया मां बम्लेश्वरी मंदिर का गर्भगृह; राजस्थान के कारीगरों ने उन पर उकेरी कृतियां
Wed, 15 Mar 2023 07:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Mar 2023 07:05 PM IST
सार
मंदिर के ट्रस्टी संजीव गोमास्ता ने बताया कि यह सारा सोना मंदिर को दान में मिला था। जो कलाकृतियां उकेरी गई हैं, वो राजस्थान में बने किलो या महलों में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
सोने से सजाया गया मां बम्लेश्वरी मंदिर का गर्भगृह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में इस बार भक्तों को एक नया रूप देखने को मिलेगा। मंदिर के गर्भगृह को पहली बार सोने से सजाया गया है। उसके ऊपर राजस्थान से आए कलाकारों ने कड़ी मेहनत कर कलाकृतियों की नक्काशी की है। नवरात्रि पर्व को देखते हुए विशेष तौर पर यह सजावट मंदिर समिति की ओर से की गई है। नवरात्रि पर लाखों की संख्या में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
धर्म नगरी डोंगरगढ़ के पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के गर्भ गृह की सजावट तीन किलो सोने से करवाई गई है। इस सोने पर विभिन्न कलाकृतियों को बनाया गया है। इसके लिए राजस्थान से 21 कारीगर बुलाए गए थे। मंदिर के ट्रस्टी संजीव गोमास्ता ने बताया कि यह सारा सोना मंदिर को दान में मिला था। जो कलाकृतियां उकेरी गई हैं, वो राजस्थान में बने किलो या महलों में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में विद्यमान है, जहां मां बगलामुखी के रूप में विराजित हैं। 1600 फीट ऊपर पहाड़ों पर स्थित मंदिर में मां के दर्शन के लिए 1000 से भी अधिक सीढ़ियां चढ़कर भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही रोपवे की भी व्यवस्था मंदिर समिति ने की है। नवरात्र पर्व पर लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचते है।
विज्ञापन