फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar violence: Congress said- Home Minister should resign, BJP says Congress  connection in case

बलौदाबाजार हिंसा: कांग्रेस बोली- इस्तीफा दें गृहमंत्री, बीजेपी का जवाब- मामले में है कांग्रेस का कनेक्शन

Thu, 13 Jun 2024 08:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 08:43 PM IST
सार

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है।

विज्ञापन
Balodabazar violence: Congress said- Home Minister should resign, BJP says Congress  connection in case
पीसीसी चीफ दीपक बैज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और नाकामी का परिणाम है बलौदाबाजार की घटना। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा अपने पद से इस्तीफा दें। इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करें। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कलेक्टर और एसपी के कार्यालय को एक साथ जला दिया गया यह घटना राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि  हिंसक वारदात को लेकर कांग्रेस सस्ती और ओछी राजनीति करके वातावरण बिगाड़ना चाहती है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना को गंभीरता से लेते हुये कांग्रेस ने एक जांच कमेटी बनाया है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और विधायक तथा पदाधिकारी 14 जून को बलौदाबाजार घटना स्थल जायेंगे। यह घटना सरकार के इंटेलीजेंस फेलियर का परिणाम है। समाज ने प्रदर्शन के लिये अनुमति लिया था। सरकार को जानकारी थी फिर भी सावधानी क्यों नहीं बरती गयी? सतनामी समाज के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को बलौदाबाजार पहुंचने की अपील की गयी थी। बड़ी संख्या में लोग आयेंगे इसका भी अनुमान था, फिर प्रशासन ने लापरवाही क्यों बरता? जरा भी नैतिकता बची हो तो गृहमंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। यहां की स्थिति को समय पर हल नहीं करने के कारण इस पूरे मामले के लिये दोषी साय सरकार है। इस घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कल बलौदाबाजार जाएंगे 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी 14 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से 11 बजे बलौदाबाजार रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बलौदाबाजार जायेंगे। कांग्रेस के नेतागण बलौदाबाजार में घटनास्थल का निरीक्षण के साथ वहां के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ चर्चा करेंगे।

'षड्यंत्रकारियों ने सतनामी समाज के लोगों को मोहरा बनाया'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में हो रही जांच और गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता एकाएक प्रलाप करके यह स्पष्ट कर रहे हैं कि इस अराजकता व हिंसा से कांग्रेस का कनेक्शन है। बलौदाबाजार की हिंसा शर्मनाक है और ऐसा साफ प्रतीत हो रहा है कि गर्हित इरादों के साथ कतिपय षड्यंत्रकारियों ने सतनामी समाज के लोगों को मोहरा बनाकर इस कृत्य को अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए अंजाम दिया है। अब इस मामले की सूक्ष्मता से जाँच के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे।

भाजपा प्रदेश  ने कहा कि कांग्रेस की यही राजनीतिक संस्कृति रही है कि वह सत्ता के लिए जातिवादी राजनीति का सहारा लेती है और सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा उन्हीं जातियों को प्रताड़ित करने में लगी रहती है। कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार का समूचा कार्यकाल इस बात की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस की ओर से भाजपा की प्रदेश सरकार पर सतनामी समाज को प्रताड़ित करने के आरोप पर कहा कि प्रदेश और समूचा सतनामी समाज साक्षी है कि सतनामी समाज को सबसे ज्यादा प्रताड़ित और उपेक्षित रखने में कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। 


उन्होंने कहा कि सतनामी समाज सदैव अहिंसक और शांतिपूर्ण रहा है लेकिन कतिपय अराजक व अवांछनीय तत्वों ने जैतखाम के मुद्दे को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को कलंकित करने की इरादतन साजिश रची थी। प्रदेश सरकार ने तत्काल इस पूरी घटना पर संज्ञान लेकर न केवल त्वरित रूप से कानूनी कार्रवाई की, बल्कि सतनामी समाज के प्रमुखों से विस्तृत चर्चा कर इस हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कारगर कदम उठाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा को सतनामी समाज का विरोधी बताने वाले कांग्रेसियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि कुतुबमीनार से भी ऊँचा जैतखाम छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने ही बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed