{"_id":"66a668a0872c02f29403702c","slug":"thieves-target-a-house-steal-jewellery-cash-and-other-items-worth-lakhs-in-bhatapara-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, गहने, नकदी समेत लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, गहने, नकदी समेत लाखों का माल किया पार
Sun, 28 Jul 2024 09:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:20 PM IST
सार
विक्रम सबलानी के घर पर उनके बच्चे ही रात मे सो रहे थे की अज्ञात चोर दिवार फांद कर घर मे प्रवेश किए और घर के अलग अलग कमरे पर सो रहे बच्चो के एक कमरे को बाहर से बन्द कर दिया।
विज्ञापन
गहने, नकदी समेत लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाटापारा हेमु कल्याणी वार्ड टेवू राम कॉलोनी निवासी विक्रम सबलानी अपने किसी निजी कार्य के लिए रायपुर गए हुए थे। रात अधिक होने के कारण परिवार के ही सदस्य के घर रात रूक गए थे, विक्रम सबलानी के घर पर उनके बच्चे ही रात मे सो रहे थे की अज्ञात चोर दिवार फांद कर घर मे प्रवेश किए और घर के अलग अलग कमरे पर सो रहे बच्चो के एक कमरे को बाहर से बन्द कर दिया, तथा दुसरे कमरे मे सो रहे बच्चे का कमरे का दरवाजा बन्द नही हुआ तो उस कमरे के दरवाजा को कपडे से बांध दिया गया तथा घर के तीसरे कमरे पर रखे आलमारी से सोना चांदी व नगदी लगभग पचास हजार रूपए ले कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जब सुबह बच्चों की निन्द खुली तो आलमारी रखे कमरे का दरवाजा खुला हुआ तथा समान बिखरा देखा गया तथा दुसरे कमरे मे सो रहे अन्य बच्चे का कमरा बाहर से बन्द देखकर दरवाजा खोलकर उन्हे उठाया गया, और अपने परिजनो को सुचना दी गई की घर पर चोरी होने की, परिजन भाटापारा पहुचकर शहर थाना मे शिकायत दर्ज कराए, पुलिस घटना स्थल पहुचकर छानबीन मे जुटी तथा बलौदा बाजार से डॉग स्कार्ड को बुलाया गया, लेकिन अज्ञात चोर का कोई पता नही चल पाया है।
विज्ञापन
जब इस संबंध मे जिला उपपुलिस अधिक्षक हेमसागर सिदार से बात की गई तो उन्हो ने कहा की पुलिस छानबीन कर रही है, शहर मे जगह जगह लगे सी सी कैमरे की जांच भी की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर एक विशेष टीम भी तैयार की गई है बहुत जल्द अज्ञात चोर को पकड ली जाएगी। सबसे बडा सवाल यह है कि शहर मे गश्त की बात की जाती है, तथा घटना को अंजाम देने वाले आसमाजिक तत्व , चोर घटना को अंजाम देकर निकल जाते है,पुलिस को शिकायत मिलने पर कार्यवाही मे जुटती है, तो गश्त कहा होती है ?
विज्ञापन