{"_id":"67eff673fafe9cc1b400a77d","slug":"police-have-arrested-two-bookies-in-bhatapara-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा में पुलिस की खानापूर्ति: सट्टा खेलते दो पकड़े, लोग बोले- सट्टे के बड़े खिलाड़ियों पर नहीं होता एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा में पुलिस की खानापूर्ति: सट्टा खेलते दो पकड़े, लोग बोले- सट्टे के बड़े खिलाड़ियों पर नहीं होता एक्शन
Fri, 04 Apr 2025 08:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दो सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दो युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाटापारा में सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता भर है और सट्टे के बड़े खिलाड़ियों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महासती वार्ड निवासी लक्की पंजवानी (24 वर्ष) और सदर वार्ड निवासी प्रियंक गुप्ता (25 वर्ष) को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उनके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें ऑनलाइन आईपीएल सट्टे की आईडी पाई गई। साथ ही, कई ऐप्स और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के सबूत भी मिले हैं। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने में विफल प्रशासन
भाटापारा लंबे समय से सट्टे का गढ़ माना जाता है, जहां बड़े स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है। लेकिन हर बार की तरह पुलिस की कार्रवाई केवल छोटे खिलाड़ियों तक सीमित रह जाती है, जबकि असली मास्टरमाइंड अब भी खुलेआम अपना नेटवर्क चला रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को सट्टे के बड़े सरगनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लग सके।