{"_id":"64bb3f065acdc6f8bf0dc8f4","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-mentally-challenged-girl-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sat, 22 Jul 2023 07:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Jul 2023 07:59 AM IST
सार
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कमलेश अचिंत्य (34) दामाखेड़ा थाना सिमगा का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कमलेश अचिंत्य (34) दामाखेड़ा थाना सिमगा का रहने वाला है। उनसे पीड़ित लड़की को दामाखेड़ा के स्टेडियम के ऊपर छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई हैं, पुलिस केवल खाना पूर्ति की ही कार्रवाई कर रही हैं, असामाजिक तत्वों एव आपराधिक तत्वों के मन में पुलिस का डर समाप्त हो चुका है। अगर पुलिस का डर बदमाशों में होता तो आज यह झकझोर कर रख देने वाली घटना ना होती।
विज्ञापन