{"_id":"6486e3d5f44b52eac3096056","slug":"bjp-leader-brijmohan-agrawal-controversial-statement-on-cm-bhupesh-and-congress-in-balodabazar-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भूपेश नहीं ठगेश है': पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- कांग्रेस 15 साल से नंगी-भूखी, जनता को अब लूट रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भूपेश नहीं ठगेश है': पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- कांग्रेस 15 साल से नंगी-भूखी, जनता को अब लूट रही
Mon, 12 Jun 2023 02:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:52 PM IST
सार
केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत भाटापारा में जनसभा की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आएगी तो किसानों और बुजुर्गों को राम मंदिर दर्शन के लिए आयोध्या लेकर जाएगी।
विज्ञापन
भाटापारा में भाजपा की जनसभा में बोलते पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक बार फिर राजनीतिक जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ऐसे में नेताओं की जबान से तीखी होती जा रही है। अब प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ठग बता दिया है। साथ ही यह भी कहा कि 15 सालों से कांग्रेस प्रदेश में नंगी-भूखी थी। अब जनता को लूटने का काम क रही है। पूर्व मंत्री अग्रवाल भाटापारा में हो रही भाजपा की आम सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन
कहा- ज्यादा बोलूंगा तो उनका सब कपड़ा उतर जाएगा
भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, गरीबों के 550 करोड़ का धान ये सरकार खा गई। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने सिर्फ वैक्सीन ही नहीं दी, बल्कि गरीब कल्याण के लिए चार साल के लिए एक व्यक्ति को पांच किलो चावल दिए। यह चावल लोगों को मिला ही नहीं। इसे कौन खा गया? इसका बदला लेना है। कहा कि, बोलने के लिए बहुत कुछ है, अगर ज्यादा कुछ बोलूंगा तो उनका सब कपड़ा उतर जाएगा। गौठानों की हालत छिपी नहीं है। कांग्रेसियों से ही गोबर खरीद रहे हो, क्या सिर्फ कांग्रेसी गोबर दे रहे हैं?
विज्ञापन
हाथ का पंजा नहीं, बजरंगबली की तरह मुठ्ठी बनाओ
पूर्व मंत्री ने कहा कि, इनके पास केवल एक ही काम है। 15 साल तक भूखा-नंगा रहे, ऐसे में जनता को जितना लूट सकते हो, लूट लो। उसके बाद मौका मिलेगा या नहीं। उनको भी समझ में आ गया है कि आने वाले नवंबर में चुनाव होगा तो भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि, जनता को भी लगता है कि, यह भूपेश नहीं है, ठगेश है। हमको भी समझ में आ गया है। बदलना है इस बार। अटल जी के बनाए इस राज्य में फिर भाजपा को जितना है। कहा कि, हाथ का पंजा उठाकर नहीं, बजरंगबली की तरह मुठ्ठी बनाकर बताओ।
विज्ञापन