{"_id":"66e3d0465a5e556a1107b160","slug":"bhatapara-shivnath-river-flood-threat-water-reached-the-level-of-the-bridge-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara : शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा, पुल के बराबर तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara : शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा, पुल के बराबर तक पहुंचा पानी
Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM IST
सार
शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण बलोदा बाजार के अमलदीहा घाट पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
शिवनाथ नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलोदा बाजार जिले के करही थाना क्षेत्र स्थित अमलदीहा घाट पर शिवनाथ नदी का जलस्तर चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। हाल ही में हुई मूसलधार बारिश के कारण नदी में पानी का स्तर बढ़ने से नदी का पानी पुल के बराबर तक पहुंच गया है। पिछले मंगलवार की रात भारी बारिश के चलते विभिन्न जलाशयों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, और इन जलाशयों से निकाले गए पानी को शिवनाथ नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप बलोदा बाजार जिले के शिवनाथ नदी किनारे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और नदी किनारे के गांवों को सतर्क कर दिया गया है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने-जाने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने बाढ़ के प्रभावों से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
