Baloda Bazar: बलौदाबाजार में अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में गिरा किलिंकर सेलो, बाल-बाल बचे मजदूर
इस हादसे के बाद मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है। अभी बता पाना मुश्किल है कि हादसे में कितने मजदूर चपेट में आए हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर प्रबंधन की तरफ से कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर अंबुजा (अडानी) सीमेंट प्लांट रवान में स्थित हैं। जहां बुधवार को लगभग एक बजे बड़ी घटना निकलकर सामने आयी। जिसमे अंबुजा प्लांट रवान में किलिंकर सेलो गिर गया। जिसमें टीसी जैन, महराजा एसोसिएट, और विजय शर्मा एसोसिएट के मजदूर कार्य करते हैं।
बता दें कि किलिंकर सेलो से लेकर सीमेंट मिल तक लगभग 60 से 70 मजदूर प्रतिदिन कार्य करते हैं। संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही बताई जा रही है। इस हादसे के बाद मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है। अभी बता पाना मुश्किल है कि हादसे में कितने मजदूर चपेट में आए हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर प्रबंधन की तरफ से कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया है।