फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Voter awareness campaign School children took out candle march in Balod

मतदाता जागरूकता अभियान: बालोद में स्कूली बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च, मतदान के लिए लोगों को किया जागरुक

Fri, 22 Sep 2023 10:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 10:26 PM IST
सार

बालोद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील अग्रहरी ने दौरान बताया कि लोकतंत्र का महापर्व मतदान आने वाले हैं और इसके लिए हम सभी को जागरुक करने निकले हुए हैं हम चाहते हैं कि लोकतंत्र की महापर्व में 18 वर्षों से अधिक उम्र का हर व्यक्ति हिस्सेदारी बने। 

विज्ञापन
Voter awareness campaign School children took out candle march in Balod
बालोद में स्कूली बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद शहर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत आज जिला प्रशासन कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में कैंडल मार्च निकाला गया। शहर के जयस्तंभ चौक से शुरू होकर यह कैंडल मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में नव मतदाता, स्कूली बच्चे, आम जनता एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए, कार्यक्रम में करबो मतदान की थीम के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


एसडीएम शीतल बंसल एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने इस कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने हर व्यक्ति से अपील की और यह संदेश देने का प्रयास किया कि मतदान लोकतंत्र का एक महापर्व है और यदि हमें एक बेहतर लोकतंत्र का निर्माण करना है तो इसके लिए हमें मतदान का भागीदार बनना होगा।

विज्ञापन

 


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन में आज कैंडल मार्च निकाला गया। जहां पर नए मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं को भी शामिल होने कहा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने कहा कि हम इतनी उम्र के हो गए हैं फिर भी हम मतदान करने जाते हैं। और हम सभी को मतदान को लेकर जागरूक करना चाहते हैं। इसलिए हम इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। वहीं स्कूली छात्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लग रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बालोद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील अग्रहरी ने दौरान बताया कि लोकतंत्र का महापर्व मतदान आने वाले हैं और इसके लिए हम सभी को जागरुक करने निकले हुए हैं हम चाहते हैं कि लोकतंत्र की महापर्व में 18 वर्षों से अधिक उम्र का हर व्यक्ति हिस्सेदारी बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed