फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Pradeep Mishra said my Raghav maternal ma Kaushalya home in Balod

Balod: कथावाचक प्रदीप मिश्रा बोले- मेरे राघव का ननिहाल मां कौशल्या का मायका, छत्तीसगढ़ को बताया धान का कटोरा

Fri, 25 Aug 2023 08:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 08:48 PM IST
सार

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ जिसे धान का कटोरा कहा जाता है और यहां पर बाबा की कृपा बरसती है। यह बाबा का कृपा पात्र स्थल है। यह मेरे राघव का ननिहाल है। मां कौशल्या का मायका है।

विज्ञापन
Pradeep Mishra said my Raghav maternal ma Kaushalya home in Balod
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा रानी तराई मैदान में शुक्रवार से मणिलिंग शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ। मध्य प्रदेश के सीहोर से पंडित प्रदीप मिश्रा यहां पर कथा वाचन करने पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ जिसे धान का कटोरा कहा जाता है और यहां पर बाबा की कृपा बरसती है। यह बाबा का कृपा पात्र स्थल है। यह मेरे राघव का ननिहाल है। मां कौशल्या का मायका है। यहां के भक्त बड़े ही ध्यान से आराम से कथा का श्रवण कर रहे हैं। पवित्र श्रावण मास में जब मैं सोता हूं तो देखता हूं। मुझे बड़ा ही आनंद मिलता है।

विज्ञापन

पंडित प्रदीप मिश्रा ने सोमानी की कथा सुनाई और उन्होंने शरीर के महत्व को बताया कि जीवन में जब शरीर मिलता है तो उसका उपयोग हमेशा बेहतर कार्यों के लिए करना चाहिए। यदि हम शरीर का दुरुपयोग करते हैं। बुरे कर्मों में पड़ते हैं। शराब मांस इत्यादि का सेवन करते हैं तो इसका परिणाम अगले जन्म में बेहद बुरा मिलता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को शिव आराधना में रहने लीन रहकर सदैव जरूरत मंद लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहला दिन था और कथा श्रोताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जब पूछा कि क्या परिवर्तन देखे हैं, आपके कथाओं के प्रचलन में बढ़ाने के बाद तो उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि युवाओं में चेतना देखने को मिल रही है और अब होटल के बजाय शिवालियों में भीड़ देखने को मिलती है। नवयुवक बेटा-बेटी अब अच्छे संस्कारों की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

3 लाख के करीब पहुंचे भक्त
बालोद जिले में पहली बार मनी लिंग शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे हुए हैं। इसका उत्साह भक्तों में देखने को मिला। पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश भर से श्रोता यहां पहुंचे। लगभग तीन से चार लाख के बीच भक्तों की भीड़ दर्ज की गई। प्रशासन एवं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था भी देखने को मिली। दोनों तरफ से लगभग 2 किलोमीटर दूर पार्किंग स्थल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed