{"_id":"6816f178af3ba65b9104f1ae","slug":"police-arrested-former-councilor-in-balod-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: पुलिस ने पूर्व पार्षद को किया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: पुलिस ने पूर्व पार्षद को किया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
Sun, 04 May 2025 10:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 May 2025 10:18 AM IST
सार
बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाट्सअप ग्रुप में मुकेश साहू ने प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद मुकेश साहू के ऊपर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।वाट्सअप ग्रुप में मुकेश साहू ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया है कि गुरूर नगर के मुकेश साहू पिता शंभू राम साहू जो कि पूर्व में पार्षद था उसके द्वारा वाट्सअप ग्रुप गुरूर नगर में रात 1 बजकर 1 मिनट पर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। भाजपाइयों ने बताया कि इस पोस्ट से सभी कार्यकर्ता आहत हैं और इन्हीं हरकतों के कारण मुकेश साहू को पहले पार्टी से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन