{"_id":"6777ab121d2e1efea1033a80","slug":"husband-killed-his-wife-dispute-over-tea-accused-surrendered-in-balod-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाय को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाय को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने किया सरेंडर
Fri, 03 Jan 2025 03:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 03 Jan 2025 03:35 PM IST
सार
बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में पति ने अपनी पत्नी को अल सुबह कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।तुरंत घर के परिजनो ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाए जहां थोड़ी देर में मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका ईश्वरी साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में पति ने अपनी पत्नी को अल सुबह कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।तुरंत घर के परिजनो ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाए जहां थोड़ी देर में मौत हो गई मामला चाय के विवाद से शुरू हुआ था और हत्या तक जा पहुंचा मामले में पुलिस जांच कर रही है मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है वहीं हत्यारे पति का नाम केवल साहू है जो कि घटना के बाद से फरार था जिसके बाद थाने में जाकर उसने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
दरवाजा अंदर से कर दिया बंद
मृतिका ईश्वरी साहू की मां सरस्वती साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने बोला, ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो पति केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। वहीं घर के दोनों बच्चे और वह दरवाजा खटखटाते रहे।दरवाजा खोलने की कोशिश भी की, जिसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला।ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही।केवल साहू अपने पत्नी के ऊपर किसी धारदार लोहे के वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया। तुरंत इसकी सूचना लड़के के मां पिताजी को दी गई।हमले के बाद पति ने खुद दरवाजा खोला और घर से फरार हो गया।ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया इलाज के दौरन ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया।जब केवल साहू को पत्नी ईश्वरी साहू की मौत की खबर लगी तो आरोपी केवल साहू ने कंवर चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
होता रहता था विवाद
घटना की सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, इधर धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी कार्रवाई के बाद मृतिका ईश्वरी साहू के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में को कंवर चौकी प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि ग्राम सांगली के ईश्वरी साहू और केवल चंद साहू पति-पत्नी दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी सी बातों में विवाद होता था। शुक्रवार की सुबह ऐसी कोई मामूली बात में केवल चंद ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ईश्वरी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर मौत हो गई। मर्ग डायरी आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन