Balod: पति तहसीलदार और ससुर मत्स्य विभाग का सहायक संचालक, घर की दोनों बहुएं दहलीज पर बैठीं, जानें वजह
बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला में दो दिनों से एक परिवार की दो बहुएं अपने ससुराल की दहलीज पर भूखे प्यासे अन्दर जाने के लिए तरस रही हैं।
विस्तार
बालोद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला में दो दिनों से एक परिवार की दो बहुएं अपने ससुराल की दहलीज पर भूखे प्यासे अन्दर जाने के लिए तरस रही है, लोग बिस्किट और जूस लेकर उन्हें समझा रहे हैं लेकिन घर के अंदर सास ससुर दरवाजा बंद कर बैठे हुए हैं, दअरसल इस परिवार की चर्चा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि जो दो बहुएं घर के बाहर बैठी है उसमें से बड़ी बहु का पति दंतेवाड़ा में तहसीलदार है और ससुर मत्स्यपालन विभाग में सहायक संचालक हैं, अब तहसीलदार ने राहुल गुप्ता ने थाने में दोनों महिलाओं सहित कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है तहसीलदार का कहना है कि उसका विवाह फेसबुक के माध्यम से हुआ है और विवाह के बाद से ही वो उसे परेशान करने लगी सबसे पहले उसने उसे अपने मां बाप से अलग किया है और तहसीलदार ने कहा कि मेरे बीमार बूढ़े मां बाप यहां रहते हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है उन्हें कुछ हुआ तो मैं अनाथ हो जाऊंगा, साथ ही उसने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है बावजूद मेरी पत्नी परेशान कर रही है।
आपको बता दें बहु ने मीडिया के सामने दहेज देने का आरोप भी लगाया और कहा हमे हमारे घर में आने नहीं दिया जा रहा है, गांव में लोग बहुओं के समर्थन में साथ बैठे हैं, आदि रात पुलिस तो आई लेकिन खाली हाथ वापिस लौट गई। अब सास ससुर और पति तीनों थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे ससुर ने बहुओं के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों बेटों की शादी उनके हिसाब से हुई है दोनों का मामला है और परेशान हमें किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है, कई बार काउंसिलिंग भी हो चुका है उन्होंने दहेज की बात को झुठलाते हुए कहा कि एक गाड़ी दी गई थी वो तो बहु के नाम पर है इसने हमारा क्या लेना देना।
गुप्ता परिवार की बड़ी बहु रेनू गुप्ता ने बताया कि उनके पति राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा में तहसीलदार हैं और उनके ससुर सतीश चंद्र गुप्ता सहायक संचालक मत्स्यपालन विभाग हैं, हम अपने घर रहने आए तो सास और ससुर ने देखकर ताला बंद कर दिया, दिनभर धूप में बिना कुछ खाए हम देवरानी जेठानी बैठे हुए हैं, उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2022 को रीति रिवाज सब की सहमति से उनका विवाह हुआ था, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी उनके द्वारा कराया गया।
पद का करते हैं गलत इस्तेमाल
छोटी बहु वंदना गुप्ता ने बताया कि मेरे पति रोहित गुप्ता को मेरे सास ससुर ने छुपा दिया है और हमें घर में आने नहीं दे रहे, प्रशासन ने अधिकारी होने का इन्हें बहुत घमंड है और ये इसका पूरा दुरुपयोग करते हैं, वंदना ने भी बताया कि उनका अबॉर्शन कराया गया है, दोनों बहु रेनू और बंदना ने बताया कि पुलिस भी पूरे मामले में कुछ नहीं कर रही है, ग्रामीण भी इस बात की चर्चा कर रहे हैं, रेनू ने बताया कि उनके पापा ने काफी दहेज दिया है अपने पिता को कितना परेशान करूं मैं यहीं शादी हो के हम आए हैं और यहीं रहेंगे, बहरहाल देर रात तक ग्रामीण वहां डटे हुए हैं, पुलिस आई और आकर चली गई लेकिन इन दो बहुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है, उनका कहना है इनके कई घर हैं हम यहां से हटे तो यहां से वो घर छोड़कर निकला जायेंगे।
क्या बोले तहसीलदार
तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से हमारी शादी हुई थी लड़की ने अपने परिवार वालों को हमारे घर लाया था अच्छे से शादी हुई लेकिन शादी के तुरंत बाद सबसे पहले उसने मुझे मेरे पास माता-पिता से अलग रखने का प्रयास किया मेरा पोस्टिंग बालोद में था लेकिन मुझे यहां से हटाने के लिए कहा गया और जब मैं उसे अपने माता-पिता के पास छोड़कर मेरी पोस्टिंग बाहर हुई तो गया तो मुझे बार-बार फोन करके परेशान करती थी कि मैं शादी तुमसे की है कि तुम्हारे माता-पिता से इस तरह मैं काफी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया था जिस कारण मैं अलग रहने का फैसला किया और मामला अभी उच्च न्यायालय में प्रक्रिया दिन है इस बीच इन लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि छोटे भाई की जो पत्नी है वह छोटे भाई की जिम्मेदारी है और वह जो घर है वह मेरे पिताजी का घर है तो उसे छोटे भाई की पत्नी को अपने पति से जवाब मांगना चाहिए ना कि मेरे पिताजी से उसमें बताया कि मैं आत्महत्या करने की हालत तक पहुंच गया था अब मैने थाने शिकायत दर्ज कराई है।