{"_id":"677e6055426ffeb3d10bbb60","slug":"gift-of-400-seater-auditorium-inauguration-of-new-bjp-office-cm-attended-beneficiary-felicitation-program-in-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 सीटर ऑडिटोरियम की सौगात: नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण, हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 सीटर ऑडिटोरियम की सौगात: नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण, हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
Wed, 08 Jan 2025 04:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,बालोद
अमर उजाला नेटवर्क,बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:54 PM IST
सार
बालोद जिले के मां बंजारी मैदान ने मुख्यमंत्री विष्णु साय ने आज 141 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया वहीं हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हुए सीएम साय।
विज्ञापन
हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के मां बंजारी मैदान ने मुख्यमंत्री विष्णु साय ने आज 141 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया वहीं हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हुए सीएम साय ने इसके साथ ही नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और सांसद भोजराज नाग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम साय ने कहा कि यहां हमने 115 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया है उन्होंने कहा कि इससे विकास की गंगा बहेगी उन्होंने कहा कि मटिया मोती बांध के लाइनिंग कार्य का भी भूमिपूजन किया है इसके बाद सुगमता से किसानों के खेतों में पानी पहुंच पाएगा, सरकार को एक साल पूरा हुआ है और एक साल में।मोदी की गारंटी का काम साय साय हुआ है, वादे सब पूरा हो रही है 18 लाख प्रधानमंत्री आवास से जो वंचित हो गए थे उसे पूरा किया गया है 8 लाख 46 हजार की स्वीकृति केंद्र से आ गई है। 10 जनवरी को शिवराज सिंह चौहान जी आ रहे हैं फिर से 3 लाख से अधिक आवास फिर से मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल बालोद से ही किसानों के अंतर का राशि हस्तांतरित की गई थी उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ेगा धान खरीदी बंद होने के साथ ही रिकॉर्ड भी सामने आ जाएगा, अंतर की राशि एकमुश्त भेजा जाएगा।, सीएम ने इस दौरान नालंदा परिसर और 400 सीटर ऑडिटोरियम की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
काम देने में नहीं किया भेदभाव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि 141 करोड़ की सौगात मिल रही है इसके लिए मैं बालोद वासियों को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि आज जब से राज्य में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से गांव गांव विकास के काम तेजी से हो रही है उन्होंने कहा चुनाव के समय कॉफी की गारंटी का वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं देश में ये उदाहरण केवल भाजपा कर रही है हर एक वादा पूरा कर रहे हैं बिना भेदभाव के हम काम दे रहे हैं कोई भेदभाव नहीं है।भाजपा ने बालोद जिले के निर्माण किया था तो संवारने की जिम्मेदारी भी भाजपा के सरकार की है।
विज्ञापन
सांसद ने रखी मांग
सांसद भोजराज नाग ने कहा कि यहां पर छत्तीसगढ़ में सीएम साहब ने जो काम किया है वो काबिल के तारीफ हैं मैं उनका नमन करता हूं उन्होंने कहा कि बालोद एक धर्म नगरी हैं और यहां उन्होंने करोड़ों रुपए का सौगात दिए हैं उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं उन्होंने इस दौरान कुछ नए विकास कार्य के मांग के लिए अपनी बातों को रखा।