फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Class 10 student hangs himself at Eklavya Residential School; classmates returning from PT find body in room

बालोद: सुबह मैदान में चल रही थी पीटी, हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला 10वीं का छात्र; मचा हड़कंप

Thu, 10 Sep 2026 01:45 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 01:45 PM IST
सार

सुबह एकलव्य विद्यालय के मैदान में छात्र पीटी कर रहे थे, लेकिन उसी दौरान हॉस्टल के एक कमरे में 10वीं का छात्र विनय कुमार फंदे पर लटका मिला। पीटी में उसके नहीं पहुंचने पर साथी छात्र कमरा नंबर 16 में पहुंचे, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Class 10 student hangs himself at Eklavya Residential School; classmates returning from PT find body in room
एकलव्य विद्यालय में सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र विनय कुमार ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त स्कूल के अन्य छात्र मैदान में पीटी कर रहे थे। छात्र की मौत की खबर मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में मातम और सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम, निवासी रीवागहन (खेरथा) के रूप में हुई है। रोज की तरह सुबह विद्यालय के सभी छात्रों को पीटी के लिए मैदान में बुलाया गया था, लेकिन विनय पीटी में शामिल नहीं हुआ। पीटी खत्म होने के बाद जब कुछ साथी छात्र हॉस्टल के कमरा नंबर 16 में पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। विनय फंदे पर लटका हुआ मिला। छात्रों ने इसकी जानकारी स्कूल स्टाफ को दी, जिसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस और सहायक आयुक्त विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
विनय ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस उसके दोस्तों, शिक्षकों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। छात्र पिछले कुछ दिनों से किसी तनाव में था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
आवासीय विद्यालय में छात्रावास की व्यवस्था और निगरानी के बीच 10वीं के छात्र की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

एकलव्य विद्यालय में सनसनी

एकलव्य विद्यालय में सनसनी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed