फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Chhattisgarh Lok Sabha Result 2024 Result of Kanker and Balod came late night

Chhattisgarh Lok Sabha Result 2024: देर रात आया कांकेर और बालोद का परिणाम, जश्न में डूबे भाजपाई

Wed, 05 Jun 2024 08:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Jun 2024 08:38 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। सबसे देर तक यहां पर कांकेर और बालोद लोकसभा सीट का परिणाम आया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Lok Sabha Result 2024 Result of Kanker and Balod came late night
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। सबसे देर तक यहां पर कांकेर और बालोद लोकसभा सीट का परिणाम आया। एक तरफ जहां कांकेर में रिकाउंटिंग चल रही थी तो दूसरी ओर बालोद में भी विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। ऐसे में जब परिणाम आए तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन


विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी के चेहरे पर लोगों ने विश्वास दिखाया है और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि हम जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ लुनिया ने कहा कि इन चार महीने में जो विष्णु देवसाय की सरकार ने काम किए हैं। यह जीत का श्रेय हम उन्हे देते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रुझानों के आने के बाद से ही जश्न मनाने का दौर शुरू हो गया था। गणना केंद्र के बाहर जमकर आतिशबाजी और नारेबाजी की गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास है और उनके द्वारा किए गए समर्पण भाव से काम का यह परिणाम है और पीएम मोदी की गारंटी पर हमारे लोकसभा और बालोद जिले के लोगों ने विश्वास जताया है इसके लिए हम उनके आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed