फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   BJP Kisan Morcha burnt an effigy of Rahul Gandhi in Balod ai summit dispute

एआई समिट पर बवाल: कांग्रेस की 'करतूत' पर भाजपा का फूटा गुस्सा, फूंका राहुल गांधी का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Mon, 23 Feb 2026 07:35 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

बालोद में भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस के कथित अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप लगया। जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha burnt an effigy of Rahul Gandhi in Balod ai summit dispute
भाजपा का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए कथित अशोभनीय व्यवहार के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बालोद के स्थानीय जय स्तंभ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने संयुक्त रूप से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करने वाला है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस के नेता अब देश के विरोध पर उतारू हो गए हैं। चेमन देशमुख ने कहा कि एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंचों पर भी राजनीति करना कांग्रेस की शर्मनाक कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय स्तंभ चौक पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा और किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आई, तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा।


पुतला दहन कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रेम साहू, बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, नपा उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, पुष्पेंद्र तिवारी (महामंत्री, किसान मोर्चा) और धर्मेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम में किसान मोर्चा और युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed