फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   At the age of 35 a couple of two and a half feet tall bride and groom were formed in Balod

Video: 35 की उम्र में ढाई-ढाई फीट के दूल्हा-दुल्हन की बनी जोड़ी, महिलाओं ने लड़की को गोद में लेकर की रस्में

Wed, 28 Feb 2024 03:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

दरअसल बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा के देवांगन परिवार में चारों ओर खुशियां छाई हुई हैं। यहां एक वामन दुल्हन यानी कम ऊंचाई वाली युवती रामेश्वरी को अपना वामन दूल्हा मनीष के रूप में आखिर मिल ही गया।  

विज्ञापन
At the age of 35 a couple of two and a half feet tall bride and groom were formed in Balod
रामेश्वरी और मनीष कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का सीजन है और हर शादी यादगार लम्हों के साथ दो परिवारों को जोड़ती है, पर एक शादी ऐसी भी हुई है बालोद जिले में जिसकी चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है। दरअसल यह शादी अपने आप में अनोखा विवाह है इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि रब ने बना दी जोड़ी। पूरा समाज इस विवाह को एक आदर्श के रूप में देख रहा है यहां पर दोनों की लंबाई बेहद कम यानी 2.5 फीट है, विवाह के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा था ऐसे ये दोनों परिवार एक दूसरे के लिए सहारा बने। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा के देवांगन परिवार में चारों ओर खुशियां छाई हुई हैं। यहां एक वामन दुल्हन यानी कम ऊंचाई वाली युवती रामेश्वरी को अपना वामन दूल्हा मनीष के रूप में आखिर मिल ही गया।  कुछ दिनों पहले गांव में विधि-विधान से मंत्र उच्चारण के साथ दुल्हन रामेश्वरी देवांगन ने अपने दूल्हे मनीष कुमार के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन रामेश्वरी के भाई खिलेंद्र देवांगन ने बताया कि उनके परिवार में दो भाई एक बहन हैं. रामेश्वरी सबसे बड़ी बहन है वह सिलाई का काम करती है जिनके साथ रिश्ता तय हुआ यानी उनके जीजा भरदा (टटेंगा) के रहने वाले मनीष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि अपनी दिव्यांगता को नजरंदाज कर दोनों ने मिलकर नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया। बता दें, दोनों की उम्र 35 वर्ष है उनकी लंबाई करीब ढाई फीट है इस शादी के बाद दोनों परिवार फूले नहीं समा रहे। इस दिन का वे सालों से इंतजार कर रहे थे चूंकि, उनका ईश्वरीय आकार सामाजिक मापदंडों के अनरूप नहीं था, इसलिए शादी में दिक्कत आ रही थी  लेकिन अब सब बेहतर हो चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed