फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   A youth went missing in Mahamaya police station area of Balod

Balod: 'अब मुझसे नहीं हो रहा, मैं जा रहा हूं', यह मैसेज लिखने के बाद से लापता हुआ युवक; डैम के पास मिली बाइक

Wed, 08 May 2024 09:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 May 2024 09:00 AM IST
सार

थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। युवक ने आत्महत्या कर ली है या फिर वह कहीं चला गया है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
A youth went missing in Mahamaya police station area of Balod
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक लापता हो गया। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली है। बताया जा रहा है कि उसकी मोबाइल भी बंद आ रहा है, मोबाइल बंद करने से पहले उसने परिजनों और दोस्तों को मैसेज किया कि अब मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं। जिसके बाद से परिजन और उसके दोस्त लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


लापता युवक नरेश कुमार नागेश्वर पुत्र राजेंद्र प्रसाद महामाया के पास स्थित बेहरडीय डैम के पास बाइक खड़ाकर लापता हो गया। उसने सोमवार रात करीब नौ बजे उसने अपने दोस्तों को मैसेज किया कि मैं अब नहीं रहूगां, मुझसे अब नहीं हो रहा और मैं जा रहा हूं। जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। जिसके बाद से उसके दोस्त और परिजनों लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस प्रशासन डैम पहुंची तो डैम के किनारे पानी में युवक की चप्पल मिली, जिसके बाद आसपास खोजबीन की गई लेकिन और कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जिसके बाद बालोद से गोताखोरों की टीम मोटर बोट के साथ दोपहर तीन बजे पहुंची और शाम छह बजे तक गोताखोरों ने भी डैम में उतरकर खोजबीन की। लेकिन देर शाम गुजर जाने के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। युवक ने आत्महत्या कर ली है या फिर वह कहीं चला गया है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed