फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   A conspiracy was hatched to show murder of a teacher wife in Balod as an accident

Balod: शिक्षिका पत्नी की हत्या को दुर्घटना दिखाने की रची साजिश... चौंक गए लोग, पति समेत दो रिमांड पर

Tue, 27 May 2025 09:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 May 2025 09:07 PM IST
सार

यह मामला पूरी तरह दुर्घटना से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस जांच में अब तरह-तरह की बात सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वाहन की टक्कर में उसकी पत्नी बरखा बच गई थी, जिसके बाद रॉड से भी उसे मारा गया।

विज्ञापन
A conspiracy was hatched to show murder of a teacher wife in Balod as an accident
हत्यारोपी पति और मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र में 22 मार्च को सड़क दुर्घटना में एक टीचर बरखा वाशनिक की मौत के मामला में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल टीचर के पति शीशपाल और उसका साथी ने बोलेरो से स्कूटी सवार बरखा को टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके बाद पति शीशपाल ने लोहे के रॉड से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर पत्नी बरखा को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में टीचर बरखा के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई और दोबारा जांच करने की मांग की थी, जिसके बाद से यह पूरा मामला फिर से चर्चा में आया।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि बरखा के पति ने रेकी कर साजिश के तहत पत्नी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच के बाद सभी मामले सामने आ पाएंगे। शिक्षिका बरखा वासनिक जो है वो शेरपार की शिक्षिका थी। वह ड्यूटी करके वापस लौट रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है और डिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम में भी नहीं आया हत्या का मामला
दरअसल यह मामला पूरी तरह दुर्घटना से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस जांच में अब तरह-तरह की बात सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उसकी पत्नी बरखा बच गई थी, जिसके बाद रॉड से भी उसे मारा गया। यहां तक की पोस्टमार्टम के दौरान भी यह बात सामने नहीं आई। हालांकि ससुराल पक्ष ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने जब बारीकी से मामले की जांच शुरू की, तब हत्या का एंगल सामने आया। न्यायिक रिमांड पर लेकर पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है, जिसमें उसका पति भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed