{"_id":"8e02a5ee-d8aa-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"babu-assets-of-6-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 करोड़ का मालिक निकला ये सरकारी बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 करोड़ का मालिक निकला ये सरकारी बाबू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक बाबू के घर से 6 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कलेक्ट्रेट के भू-अधिलेख शाखा के बाबू ऋषि कुमार के घर छापा मारा और उनकी सारी संपत्ति का जायजा लिया।
इस जांच में उनकी करोंड़ों की चल और अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। घर में लाखों के सोने व चांदी के जेवरात मिले हैं। संपत्ति की कुल कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है।
घर में लाखों के सोने व चांदी के जेवरात के अलावा 14 लाख रुपए मिले हैं। बाबू और उसके परिवार के नाम पर बैंकों में करीब 70 लाख रुपए से अधिक की फिक्स्ड डिपॉसिट है। करीब 70 तोला सोने के जेवरात भी मिले हैं।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने सुबह साढ़े पांच बजे क्लर्क ऋषि कुमार सिंह के केदारपुर स्थित घर पर छापा मारा। एसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने सारी छानबीन की। कार्रवाई से पहले परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन