{"_id":"65aa8b49a0f24cd7c0041ce8","slug":"baba-bageshwar-narrate-shri-hanuman-katha-from-28th-to-30th-january-in-kawardha-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: कवर्धा में सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, सुनाएंगे श्री हनुमान कथा; लाखों लोग होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: कवर्धा में सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, सुनाएंगे श्री हनुमान कथा; लाखों लोग होंगे शामिल
Fri, 19 Jan 2024 08:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:23 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में 28 से 30 जनवरी तक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री हनुमान कथा सुनाएंगे। 40 एकड़ भूमि में तीन दिवसीय कथा होगी।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। वे यहां 28 से 30 जनवरी को श्री हनुमान कथा सुनाएंगे। कवर्धा में होने वाले कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शुक्रवार को आयोजन को लेकर समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया कि कवर्धा शहर के राजनांदगांव बाईपास रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 40 एकड़ भूमि में तीन दिवसीय कथा होगी।
विज्ञापन
इस कथा में करीब तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, करीब साढ़े चार लाख लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े-बड़े डोम तैयार किए जा रहे हैं। इसी तरह कथा में आए लोगों के वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग व्यवस्था की गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार 28 जनवरी को शाम चार से सात बजे तक कथा सुनाएंगे। 29 को सुबह 10 से दोपहर एक बजे व इसी दिन शाम चार से सात बजे तक दिव्य दरबार लगाएंगे। इसी प्रकार 30 जनवरी को शाम चार से सात बजे तक कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। बीते दिनों कबीरधाम कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आयोजन समिति की बैठक भी की थी। कलेक्टर महोबे ने आयोजन समिति को जिला प्रशासन का हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया है। बता दें कि कबीरधाम जिले में हर साल कोई न कोई बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। बीते साल मई 2023 में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा हुई थी। वे केवल दो घंटे के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन