फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   aunt and cousin killed young man for ancestral property in rajnandgaon

पैतृक संपत्ति के लिए युवक की हत्या: चाची ने पहले पत्थर मारा, फिर बेटे के साथ मिलकर पीट-पीटकर जान ले ली

Thu, 16 Feb 2023 08:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 08:14 PM IST
सार

थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि पैतृक संपत्ति के विवाद में युवक की जान ली गई। इस मामले में उसकी ही चाची और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पत्थर और डंडे से हमला कर हत्या की है।  दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
aunt and cousin killed young man for ancestral property in rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पैतृक संपत्ति के लिए एक युवक की उसकी ही चाची और चचेरे भाई ने जान ले ली। युवक का शव तीन दिन पहले मिला था। जांच के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाईं। इसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझ सकी। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने और फिर शव को सड़क किनारे फेंकने की बात स्वीकार कर ली है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोलेंद्रा में तीन दिन पहले 32 साल के एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। ग्रामीणों ने देखा तो उसकी पहचान स्थानीय निवासी छबिलाल वर्मा के तौर पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि युवक की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो परिवार में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक की चाची राम कुंवर और उसके बेटे तिलक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन शाम को छविलाल और उसकी चाची राम कुंवर के बीच फिर से विवाद हुआ था। खेत से लौटने के दौरान आरोपी रामकुंवर ने पत्थर से छविलाल पर हमला कर दिया। इससे छविलाल के सिर पर चोट लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद रामकुंवर घर पहुंची और बेटे तिलक को बुला लाई। दोनों ने मिलकर लाठी-डंडे से छविलाल की जान ले ली। इसके बाद शव को खेत से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया। जिससे लोगों को लगे की हादसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed